बंगाल : 2023 रिशरा रामनवमी हिंसा मामले में TMC पार्षद शाकिर अली गिरफ्तार

feature-top

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और पार्षद शाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया है। शाकिर अली रिशड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 से पार्षद हैं और टीएमसी की पूर्व लोकसभा सांसद अपरूपा पोद्दार के पति हैं। उन्हें साल 2023 में रामनवमी के दौरान हुगली के रिशड़ा इलाके में भड़की सांप्रदायिक हिंसा और उकसावे की साजिश रचने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।


feature-top