जगदलपुर : पुलिस प्रशासन में सैलरी घोटाला, विभाग के 3 कर्मचारी गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर जिला पुलिस विभाग के भीतर ही एक बड़े वेतन फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें शामिल तीन विभागीय कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के सरकारी खातों में हेरफेर करके सैलरी की रकम में भारी घोटाला किया था। विभाग को जैसे ही इस वित्तीय अनियमितता की भनक लगी, आंतरिक जांच के बाद मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई।


feature-top