कोंडागांव सड़क हादसा : NH-30 पर यात्री बस से टकराकर दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार यात्री बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण और खतरनाक थी कि मौके पर ही ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह बीच सड़क पर दो टुकड़ों में बंट गया। इस भयानक टक्कर के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। 


feature-top