छ.ग : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले शिक्षिका को न्याय, हाईकोर्ट ने जारी किया ज्वाइनिंग ऑर्डर

feature-top

बिलासपुर हाईकोर्ट में सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) से ठीक एक दिन पहले एक शिक्षिका को न्याय की उम्मीद जगाते हुए हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता और तात्कालिकता को देखते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिया है कि शिक्षिका को अगली सुबह 11 बजे तक हर हाल में ज्वाइनिंग दी जाए। ऐन वक्त पर आए हाईकोर्ट के इस महत्वपूर्ण आदेश से शिक्षिका के सेवा संबंधी अधिकारों की रक्षा हुई है, जिससे वे सम्मानपूर्वक और अपने कानूनी अधिकारों के साथ सेवामुक्त हो सकेंगी। 


feature-top