सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा राजा रघुवंशी का परिवार

feature-top

सोनम की ज़मानत बरकरार रहने के फैसले से राजा रघुवंशी का परिवार असंतुष्ट है और न्याय के लिए आगे की कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है। उच्च न्यायालय के इस निर्णय को चुनौती देने के लिए अब पीड़ित परिवार ने सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) का रुख करने का मन बना लिया है। परिवार का मानना है कि आरोपी की ज़मानत से मामले की जांच प्रभावित हो सकती है, इसलिए वे जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस ज़मानत को रद्द करने की मांग करेंगे। 


feature-top