हरियाणा : CBI ने सरकारी फंड गबन मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी को किया गिरफ्तार

feature-top

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने सरकारी फंड में ₹169 करोड़ के कथित गबन के मामले में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) के एक अधिकारी प्रदीप कुमार और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के पूर्व सदस्य सचिव को गिरफ़्तार किया। आरोपी अधिकारी पर सरकारी खजाने के पैसों की हेराफेरी करने और नियमों को ताक पर रखकर फंड को निजी या फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करने का गंभीर आरोप है। इस वित्तीय घोटाले के सामने आने के बाद सीबीआई लगातार मामले की कड़ियों को जोड़ रही थी, जिसके बाद अधिकारी को हिरासत में लिया गया।


feature-top