केरल : फंड कटौती पर विधानसभा से LDF का वॉकआउट, CM पर सदन को गुमराह करने का आरोप

feature-top

केरल विधानसभा में स्थानीय निकायों के प्लान फंड में ₹1,533 करोड़ की भारी कटौती को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन द्वारा राज्य की वित्तीय तंगहाली के कारण बजट आवंटन घटाने की बात स्वीकार करने के बाद, विपक्षी दल एलडीएफ (LDF) ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के नेता पिनरायी विजयन ने मुख्यमंत्री पर आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और सदन को 'गुमराह' करने का सीधा आरोप लगाया। 


feature-top