महाराष्ट्र TET लीक पर BJP नेता सुधीर मुनगंटीवार का बड़ा दावा

feature-top

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार के एक बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। मुनगंटीवार ने दावा किया कि स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने निजी तौर पर उनसे यह स्वीकार किया है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि परीक्षा के प्रश्नपत्र आगरा में छप रहे थे। भाजपा विधायक ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए इसे शिक्षा विभाग की एक बड़ी प्रशासनिक चूक और लापरवाही बताया है।


feature-top