कमर्शियल LPG ₹183.50 और हवाई ईंधन ₹5 प्रति लीटर सस्ता हुआ

feature-top

वैश्विक टकराव का दबाव कम होने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से देश में ईंधन की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹183.50 और 5 किलोग्राम वाले एफटीएल (Free Trade LPG) सिलेंडर में ₹13 की कटौती की है। इसके साथ ही घरेलू हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में भी ₹5 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे एविएशन सेक्टर और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।


feature-top