पश्चिम बंगाल : TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बैठक पर हुआ 'अंडा हमला'

feature-top

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक रेस्टोरेंट के भीतर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा पर भीड़ द्वारा अंडे और सब्जियां फेंकने की घटना सामने आई है. इस घटना के दौरान रेस्टोरेंट के बाहर और भीतर भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई. सांसद महुआ मोइत्रा ने इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए विपक्षी भाजपा कार्यकर्ताओं पर इस हरकत का सीधा आरोप लगाया है. उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनकर सब देखती रही.


feature-top