राम मंदिर चंदा विवाद : जांच दायरा बढ़ाने के लिए SIT को मिले 15 दिन

feature-top

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी व वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) का कार्यकाल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता और जांच का दायरा बढ़ने के कारण तीन सदस्यीय इस एसआईटी को अब 15 जुलाई 2026 तक अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपने का समय मिला है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


feature-top