तमिलनाडु : पूर्व मंत्री सी. विजयभास्कर और एमआर विजयभास्कर होंगे TVK में शामिल

feature-top

तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर करते हुए अन्नाद्रमुक (AIADMK) के दो दिग्गज पूर्व मंत्री और विधायक सी. विजयभास्कर और एम.आर. विजयभास्कर औपचारिक रूप से तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) में शामिल होने जा रहे हैं। दोनों नेताओं ने विधायक पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और वे 2 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे महाबलिपुरम में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मौजूदगी में TVK का दामन थामेंगे। उन्होंने इस फैसले को अपनी राजनीतिक यात्रा की एक नई शुरुआत बताया है।


feature-top