TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की 'सेवाश्रय' स्वास्थ्य योजना के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई FIR

feature-top

भाजपा नेता अभिजीत दास ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की स्वास्थ्य योजना 'सेवाश्रय' के खिलाफ बिष्णुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डायमंड हारबर निर्वाचन क्षेत्र में चलाए जा रहे इन स्वास्थ्य शिविरों में बिना वैध मेडिकल डिग्री वाले झोलाछाप डॉक्टरों से मरीजों का इलाज कराया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करके मेडिकल उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है। भाजपा ने इसे जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ और वित्तीय अनियमितता बताते हुए अभिषेक बनर्जी और उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैl


feature-top