गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान फायरिंग मामले में सरेंडर के लिए कोर्ट में किया आवेदन

feature-top

2024 में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने सरेंडर करने के लिए अदालत का रुख किया है। कोर्ट से आत्मसमर्पण की अनुमति देने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने मुंबई की एक स्पेशल MCOCA कोर्ट में अर्ज़ी देकर 2024 में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में सरेंडर करने की इजाज़त मांगी है। उसने कहा है कि कानूनी कार्यवाही में शामिल होने और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है।


feature-top