ISRO हेडक्वार्टर को बम की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

feature-top

बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत कदम उठाते हुए पूरे मुख्यालय को खाली कराया और बम निरोधक दस्ते (BDDS) व डॉग स्क्वाड की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों की गहन जांच के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद इस धमकी को पूरी तरह फर्जी घोषित कर दिया गया।


feature-top