बिलासपुर : किसान से 9 लाख की ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

feature-top

बिलासपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किसान से 'खेत समतलीकरण' का झांसा देकर 9 लाख रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ठगों ने पीड़ित किसान को उबड़-खाबड़ जमीन बराबर करने और सरकारी सब्सिडी दिलाने का लालच दिया था, जिसके बाद वे एडवांस रकम ऐंठकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोटा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी सुरागों के आधार पर घेराबंदी की और इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा।


feature-top