रायगढ़ : तमनार हिंसा मामले में महिला TI की पिटाई और आगजनी का मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार

feature-top

रायगढ़ पुलिस ने छह महीने से फरार चल रहे तमनार हिंसा मामले के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। दिसंबर 2025 में कोल ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने तमनार थाना प्रभारी (TI) और महिला पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें महिला अधिकारी की पिटाई और वर्दी फाड़ने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं. शासकीय काम में बाधा डालने, गाड़ियों में आगजनी करने और भीड़ को भड़काने वाले इस मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले में अब तक कुल 22 उपद्रवियों को जेल भेज चुकी है.


feature-top