छ.ग : 8 जुलाई को साय कैबिनेट की अहम बैठक, महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन

feature-top

छत्तीसगढ़ में 8 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। महानदी भवन (मंत्रालय) में होने वाली इस हाई-प्रोफाइल बैठक में प्रदेश के विकास, किसानों के कल्याण, और विभिन्न प्रशासनिक नीतियों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लग सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के मद्देनजर सरकार इस बैठक में कुछ बड़े और लोक-लुभावन फैसले ले सकती है, जिससे राज्य की जनता और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 


feature-top