छ.ग : 12 जुलाई को होगी CGPSC की SI प्रारंभिक परीक्षा

feature-top

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा सब-ईंस्पेक्टर (SI) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आगामी 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की तारीख घोषित होने से लंबे समय से तैयारी कर रहे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आयोग ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र निर्धारित करने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। अभ्यर्थी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके लिए विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी की जा रही हैं। 


feature-top