दुर्ग : संविलियन की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के गृह जिले में 1532 अतिथि शिक्षकों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल

feature-top

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह जिले दुर्ग में प्रांतीय अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) कल्याण संघ के बैनर तले 1532 अतिथि शिक्षकों ने संविलियन की मांग को लेकर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शिक्षक पिछले 10 से 12 वर्षों से सुदूर व आदिवासी अंचलों के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें मात्र ₹20,000 मासिक मानदेय मिल रहा है। 'समान काम-समान वेतन' और नियमितीकरण (संविलियन) की मांग पर अड़े इन शिक्षकों की कलमबंद हड़ताल के कारण राज्य के कई स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की आशंका जताई जा रही है।


feature-top