आंध्र प्रदेश : YSRCP की चुनाव आयोग से मांग, SIR प्रक्रिया को एक महीने और बढ़ाने की अपील

feature-top

आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी YSRCP ने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया को एक महीने और बढ़ाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि फॉर्म बांटने और उन्हें डिजिटल रूप में दर्ज करने में बड़ी गड़बड़ियां हुई हैं। पार्टी का कहना है कि कई इलाकों में वोटरों तक फॉर्म पहुंचे बिना ही उन्हें 'डिलीवर' (पहुंचा हुआ) दिखा दिया गया और डिजिटल अपलोड में भी एकरूपता नहीं है। उन्होंने दूर-दराज के इलाकों में आ रही दिक्कतों का ज़िक्र किया और निष्पक्ष सुधार प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कथित गलत रिपोर्टिंग की जांच की मांग की।


feature-top