BJP ने चलाया 'ऑपरेशन राम मंदिर', फंड चोरी कर तोड़ी पार्टियां : उद्धव ठाकरे

feature-top

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर एक बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। ठाकरे का दावा है कि भाजपा ने 'ऑपरेशन राम मंदिर' चलाया है, जिसके तहत राम मंदिर के लिए आए फंड को 'चुराकर' उसका इस्तेमाल विपक्षी राजनीतिक दलों को तोड़ने और विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए किया गया। उन्होंने इस कथित कृत्य को न केवल लोकतंत्र के साथ खिलवाड़, बल्कि भगवान राम और देश के करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात करार दिया है।


feature-top