महाराष्ट्र : राम मंदिर चंदा विवाद के विरोध में 5 जुलाई से उद्धव ठाकरे करेंगे 'राम रक्षा' आंदोलन

feature-top

अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आगामी 5 जुलाई से पूरे महाराष्ट्र में ‘राम रक्षा’ विरोध प्रदर्शन शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है। ठाकरे का आरोप है कि मंदिर के फंड में बड़ी हेराफेरी हुई है और इसी के विरोध में उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर जनता के बीच जाएगी। इस आंदोलन के जरिए उद्धव ठाकरे न केवल भाजपा को घेरने की तैयारी में हैं, बल्कि आगामी चुनावों से पहले हिंदुत्व के मुद्दे पर सरकार को सीधी चुनौती भी दे रहे हैं।


feature-top