जांच एजेंसी ED ने प्राइवेट जेट की नीलामी करी

feature-top

अपनी तरह की पहली पहल में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 792 करोड़ रुपये की कथित पोंज़ी स्कीम से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ज़ब्त किए गए हॉकर 800A जेट विमान की 3 करोड़ रुपये में नीलामी की है। इस विमान की नीलामी ED के हैदराबाद ज़ोनल ऑफिस ने MSTC प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए की ।

एजेंसी ने बताया कि यह विमान 7 मार्च, 2025 को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सर्च ऑपरेशन के दौरान ज़ब्त किया गया था। यह कार्रवाई अमरदीप कुमार, कैपिटल प्रोटेक्शन फ़ोर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के ख़िलाफ़ प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज मामले के सिलसिले में की गई थी।


feature-top