दिल्ली कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज करी

feature-top

दिल्ली अदालत ने 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साज़िश के मामले में स्टूडेंट एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत अर्ज़ियां खारिज कर दी हैं। यह आदेश कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी ने दिया। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साज़िश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिकाओं का विरोध किया। पुलिस ने तर्क दिया कि हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ है और साज़िश में इन दोनों की भूमिका अन्य सह-आरोपियों की तुलना में वरिष्ठ और महत्वपूर्ण थी।


feature-top