छ.ग : तुरतुरिया मंदिर में बाढ़ के बीच फंसे 250 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू, नगर सेना की देरी पर हुआ विवाद

feature-top

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के प्रसिद्ध तुरतुरिया मंदिर में रविवार को दर्शन करने पहुंचे करीब 250 श्रद्धालु अचानक आई बाढ़ के कारण फंस गए। भंडारपुरी डुम्हा गांव के श्रद्धालु सुबह बालमदेही नदी पार कर माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू होने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और नदी उफान पर आ गई। देखते ही देखते लौटने का रास्ता बंद हो गया और सभी श्रद्धालु मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में फंस गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


feature-top