बालोद : पुलिस हिरासत से महिला के फरार होने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

feature-top

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से पुलिस सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए लाई गई एक महिला संदेही पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गई। इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बालोद पुलिस अधीक्षक (SP) योगेश पटेल ने ड्यूटी पर तैनात एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 


feature-top