छ.ग : नकटी गाँव के पीड़ितों के लिए कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

feature-top

छत्तीसगढ़ के नकटी गांव के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का बड़ा एलान किया है। राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस की एक उच्च स्तरीय बैठक में आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने एक सुर में कहा कि प्रशासन और सरकार की अनदेखी के कारण नकटी गांव के पीड़ित परिवार आज भी न्याय के लिए भटक रहे हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक बनकर नहीं देखेगी।


feature-top