मणिपुर: असम राइफल्स के 2 जवान शहीद

feature-top

मणिपुर के उखरुल ज़िले में उग्रवादियों ने असम राइफ़ल्स के एक काफ़िले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें दो सैनिक मारे गए। यह हमला नेशनल हाईवे 202 पर, मुख्य उखरुल शहर से 8 किलोमीटर दूर एक इलाके में हुआ।

हमले में मारे गए दो सैनिकों के नाम वारंट ऑफ़िसर बलवंत सिंह और राइफ़लमैन सीएम सिंह थे। 40 असम राइफ़ल्स के काफ़िले पर हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी और इलाके पर नियंत्रण करने का अभियान शुरू किया।


feature-top