2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में आज आएगा गुजरात हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

feature-top

गुजरात हाई कोर्ट 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में अपना फैसला सुनाएगा। इस केस में शहर भर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 56 लोग मारे गए थे और 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे। 26 जुलाई 2008 को, अहमदाबाद में 20 जगहों पर करीब 70 मिनट के अंदर 21 सीरियल बम धमाके हुए, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। इस आतंकी हमले में 56 लोगों की जान चली गई, जबकि धमाकों में 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए।


feature-top