सुकमा : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 5 इंस्पेक्टर 1 सूबेदार और 5 सब-इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

feature-top

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 11 पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में 5 निरीक्षक, 1 सूबेदार और 5 उप-निरीक्षक शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नए थानों और चौकियों में पदस्थ किया गया है। आंतरिक सुरक्षा और नक्सल मोर्चे के लिहाज से इस मैदानी फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है।


feature-top