छ.ग : DEO-DMC दफ्तर में अफसर बने 16 शिक्षकों पर भड़की कांग्रेस, कलेक्टर को दी आंदोलन की चेतावनी

feature-top

शिक्षा विभाग में शिक्षकों के मूल शालाओं के बजाय दफ्तरों में संलग्नीकरण (अटैचमेंट) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और जिला मिशन समन्वयक (DMC) कार्यालयों में पिछले लंबे समय से 16 शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय प्रशासनिक कुर्सियों पर 'अफसर' बनकर जमे हुए हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस संलग्नीकरण से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल स्कूलों में वापस नहीं भेजा गया, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। 


feature-top