मेस्सी इवेंट घोटाला : पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश हुए पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास

feature-top

फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कोलकाता (साल्ट लेक स्टेडियम) दौरे के दौरान हुए 'GOAT इंडिया टूर' इवेंट में भारी अव्यवस्था, जबरन वसूली, सुरक्षा चूक और करीब 22 हजार टिकटों की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले में घिरे पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री और टीएमसी नेता अरूप बिस्वास, कलकत्ता हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक की राहत मिलने के बाद बिधाननगर पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए. बिधाननगर कमिश्नरेट के जासूसी विभाग ने कार्यक्रम के आयोजकों की शिकायत पर पूर्व मंत्री से लंबी पूछताछ की, जिसमें उन पर और उनके सहयोगियों पर वीवीआईपी पास के लिए दबाव बनाने, धोखाधड़ी करने और इवेंट में बाधा डालने का आरोप है. 


feature-top