छ.ग : 8 जुलाई को CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, अहम फैसलों की उम्मीद

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 8 जुलाई को मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। विधानसभा के आगामी मानसून सत्र और खरीफ सीजन के बीच हो रही इस बैठक को रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्तावों, नए विधेयकों के प्रारूप, प्रदेश में धान खरीदी और खाद-बीज की उपलब्धता जैसे किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।


feature-top