रायगढ़ : ₹1.5 करोड़ की गांजा तस्करी मामले में फरार मुख्य तस्कर गिरफ्तार

feature-top

रायगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये के गांजा सप्लाई मामले में लंबे समय से फरार मुख्य तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुछ समय पहले इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा था, लेकिन यह मुख्य सप्लायर लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। इस बड़ी सफलता से ओडिशा-छत्तीसगढ़ रूट पर सक्रिय अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है। 


feature-top