महाराष्ट्र में UCC के लिए कमेटी का गठन, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज करेंगे अगुवाई

feature-top

उत्तराखंड के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने UCC कानून का व्यापक मसौदा (Draft) तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह पैनल महाराष्ट्र की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधताओं का अध्ययन कर विवाह, तलाक, संपत्ति और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी धर्मों के लिए एक समान कानूनी ढांचा तैयार करेगा, जिसे राज्य की राजनीति और आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 


feature-top