कलकत्ता हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज की निगरानी में TMC बैंक खाते इस्तेमाल करने की दी इजाजत

feature-top

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस द्वारा फ्रीज किए गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बैंक खातों को लेकर ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पार्टी के दैनिक और कानूनी खर्चों को पूरा करने के लिए इन खातों को दोबारा इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। हालांकि, वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कोर्ट ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस सुब्रत तालुकदार को विशेष अधिकारी नियुक्त किया है, जिनकी सीधी निगरानी में ही यह लेन-देन किया जा सकेगा।


feature-top