निज्जर ने गैंगस्टर अर्श दल्ला को कनाडा भागने के लिए राजी किया : आरोपपत्र

feature-top

US डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस ने एक आरोप-पत्र सार्वजनिक किया, जिसमें कहा गया कि 2023 में कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर की गई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही यह बात सामने आई है कि खालिस्तानी आतंकवादी ने एक और कुख्यात गैंगस्टर को भारत से भागने के लिए मनाया था।

खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या जून 2023 में कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर कर दी गई थी। उस समय कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि इस हत्या में "भारत सरकार के एजेंट" शामिल थे। भारत ने इन दावों को खारिज कर दिया था और बाद में कनाडा ने भी अपने इन दावों से पीछे हटते हुए रुख बदल लिया।


feature-top