'मुझे चुप कराने के लिए, आपको मुझे मारना होगा' : TMC संकट के बीच ममता का हमला

feature-top

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहे सियासी संकट और नेताओं के इस्तीफों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए बीजेपी को खुली चुनौती दी और कहा, "मुझे चुप कराने के लिए, आपको मुझे मारना होगा।" ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी राजनीतिक दबाव या साजिश के आगे झुकने वाली नहीं हैं और अपनी पार्टी व बंगाल की जनता के लिए संघर्ष जारी रखेंगी। 


feature-top