NIA का बड़ा एक्शन : 1996 केस में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह समेत हुर्रियत के 6 नेताओं पर चार्जशीट

feature-top

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पांच अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है। यह कार्रवाई वर्ष 1996 से जुड़े एक गंभीर मामले में की गई है। NIA ने दिल्ली की विशेष अदालत में यह पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसमें इन नेताओं पर घाटी में अशांति फैलाने, आतंकवाद को बढ़ावा देने और अवैध फंडिंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिलने का दावा किया गया है।


feature-top