CM योगी ने 'हनुमानगढ़ी में नमाज़ की अनुमति' को बताया अक्षम्य पाप, विपक्ष से माफी की मांग

feature-top

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी मंदिर में नमाज़ की इजाज़त देकर हिंदू धर्म का अपमान किया है। आदित्यनाथ ने इस 'पाप' के लिए माफ़ी की मांग की। सीएम योगी ने इसे सनातन आस्था के साथ बड़ा खिलवाड़ और एक अक्षम्य 'पाप' करार दिया। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए दोनों दलों को देश और जनता से बिना शर्त माफ़ी मांगनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद राज्य में धार्मिक तुष्टिकरण के मुद्दे पर सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। 


feature-top