रायपुर : महादेव ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, 940 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल ऑफिस ने बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर जोनल ऑफिस की टीम ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत ऐप के प्रमोटरों और उनके सहयोगियों की करीब 940 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। इस बड़ी जब्ती में हवाला नेटवर्क से जुड़े बैंक खाते, बेनामी रियल एस्टेट संपत्तियां और लग्जरी सामान शामिल हैं, जिन्हें रायपुर ईडी की टीम ने इस सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए फ्रीज किया है।


feature-top