ढाका में भारत का गलत नक्शा दिखाने पर बवाल

feature-top

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर भारतीय राजनयिक ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस विवादित नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शाया गया था, जिस पर भारतीय उच्चायोग की अधिकारी ने बीच कार्यक्रम में ही तीखी आपत्ति जताई। यह घटना 'बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज' (BIISS) द्वारा आयोजित एक विदेश नीति सेमिनार के दौरान हुई।


feature-top