कोरबा : निर्माण कार्य के लाखों रुपए खाते में ट्रांसफर करने वाली सरपंच सस्पेंड, बर्खास्तगी की तैयारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच श्रीमती हेमलता बघेल को गंभीर वित्तीय अनियमितता और पंचायती राज अधिनियम के नियमों के उल्लंघन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्यों और पंचायत फंड में हेराफेरी की शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर एक जांच दल गठित किया गया था। जांच रिपोर्ट में सरपंच के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ी और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप सही पाए गए।


feature-top