बेंगलुरु में 8-12 फरवरी आयोजित होगा एशिया का सबसे बड़ा एयरशो 'एयरो इंडिया-2027'

feature-top

एशिया के सबसे बड़े एयरशो 'एयरो इंडिया-2027' का 16वां संस्करण अगले साल 8 से 12 फरवरी तक बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन में आयोजित किया जाएगा। इस पांच दिवसीय द्विवार्षिक वैश्विक आयोजन के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जिसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह संस्करण अब तक का सबसे बड़ा एयरशो होने की उम्मीद है, जो भारत को एक वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने और रक्षा निर्यात के लक्ष्यों को हासिल करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।


feature-top