पंजाब कांग्रेस का आंतरिक विवाद गहराया, 'समझौता करने वाले' तंज पर भड़के राजा वड़िंग

feature-top

पंजाब कांग्रेस में सांगठनिक बदलाव के बाद शुरू हुआ अंदरूनी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य प्रभारी भूपेश बघेल द्वारा गुटबाजी को शांत करने के प्रयासों के बीच चन्नी और वड़िंग खेमा आमने-सामने आ गया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा सहित चन्नी गुट के नेताओं ने वड़िंग पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 'समझौता करने वाला' नेतृत्व स्वीकार नहीं है। इस तंज पर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कड़ा पलटवार किया है।


feature-top