दिल्ली : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, टारगेटेड किलिंग नाकाम

feature-top

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए राजधानी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये शूटर दिल्ली में किसी बड़ी टारगेटेड किलिंग (चुनिंदा हत्या) को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर इन तीनों को हथियारों के साथ दबोच लिया, जिससे मर्डर की एक बड़ी और सनसनीखेज साजिश नाकाम हो गई। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर उनके अगले टारगेट और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। 


feature-top