J&K : शहीद दिवस से पहले महबूबा मुफ्ती 'हाउस अरेस्ट'

feature-top

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को नज़रबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया है। उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार को सोशल मीडिया पर यह दावा किया। यह कदम श्रीनगर में 'शहीद दिवस' मनाए जाने से ठीक पहले उठाया गया है। यह दिन 1931 में डोगरा सेना द्वारा मारे गए 22 लोगों की याद में मनाया जाता है। इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि पुलिस की यह कार्रवाई कश्मीर में कथित सामान्य स्थिति को दर्शाती है। 


feature-top