असम : काजीरंगा होटल विवाद में एक्टिविस्ट प्रणब डोले गिरफ्तार

feature-top

असम पुलिस ने काजीरंगा में एक पांच सितारा लग्जरी होटल निर्माण के खिलाफ आदिवासियों और स्थानीय लोगों के जमीन अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता प्रणब डोले को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय समुदाय और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस बड़े होटल प्रोजेक्ट के लिए नियमों को ताक पर रखकर आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है, जिसका प्रणब डोले लंबे समय से शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे। उनकी इस गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय लोगों और मानवाधिकार संगठनों में असम सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।


feature-top