बद्रीनाथ धाम दान चोरी : मंदिर समिति का सस्पेंड कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

feature-top

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की राशि और बहुमूल्य वस्तुओं की कथित चोरी के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। 2 जुलाई को मंदिर के दान गणना कक्ष में हुई इस हेराफेरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ था, जिसमें आरोपी संदिग्ध रूप से नकदी, सिक्के और लिफाफे छिपाते हुए दिखाई दिया था। इस घटना के बाद आरोपी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया था और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) व पुलिस की टीमें मामले की सघन जांच कर रही थीं।


feature-top